BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 1:08 pm
KHABAR : महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा मंचन जी 20 मॉडल कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े खबर

Share On:-

धार।  महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार में युवा मंथन G20 समिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने ग्रुप ऑफ G20 शिखर सम्मेलन में 20 अलग-अलग देश का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम की थीम क्लाइमेट चेंज और डिसास्टर रिस्क रिडक्शन मेकिंग सस्टेनेबिलिटी वे ऑफ़ लाइफ रखी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस. बघेल द्वारा की गई । मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी डॉ. गजेंद्र उज्जैनकर एवं विशेष अतिथि डॉ. सुनील पाठक रहे। प्राचार्य डॉ. एस. एस. बघेल ने जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया । डॉ. उज्जैनकर ने G20 देश के बारे में बताया एवं डॉ. सुनील पाठक ने मिशन लाइफ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर एवं इको क्लब प्रभारी डॉ. मीनाक्षी रावल ने युवा मंचन मॉडल G20 के उद्देश्य से अवगत कराया। विद्यार्थियों द्वारा G20 मॉडल एवं पर्यावरण से संबंधित पोस्टर भी बनाएं। विद्यार्थियों में युवा मंथन G20 समिट में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। छात्र रोहन पाटीदार ने कविता के माध्यम से आपदाओं से बचने के तरीके बताएं। छात्रा प्रेरणा निक्कम ने जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया, प्रियांशी गोयल ने आपदा प्रबंधन के बारे में, यशिका शिवदे, कविता त्रिवेदी, अनिल बामनिया, निलेश सोलंकी, कृष्णा कलेश, विनोद चौहान, प्रकाश बामनिया, युवराज पडियार, प्रियांशु सक्सेना, कृष राठौर, अनुराग पलासिया, माया डामोर, उर्मिला भाबर, मोहित मुजाल्दा, रविंद्र डावर, जितेंद्र मेडा, अंकिता कुमावत, हर्षिता यादव, सिद्धि, शिवानी बोबडे, दीपिका शर्मा, आदि विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता दी एवं अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इको क्लब सदस्य डॉ. आरती बोरासी, डॉ. रायकू जमरा, डॉ. उदय निगवाल, डॉ. बी. एस. पटेल उपस्थित रहे एवं डॉ. प्रदीप बैरागी, डॉ. लक्ष्मी बघेल का सराहनीय सहयोग रहा। महाविद्यालय में युवा मंथन G20 मॉडल में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। कार्यक्रम का आभार इको क्लब प्रभारी डॉ. मीनाक्षी रावल ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE