BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 1:45 pm
KHABAR : इंदौर कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे विधायक रामेश्वर शमा, बोले- कमर कस के मैदान में उतर जाओ, ये लड़ाई भारत को रामराज्य बनाने की लड़ाई है, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। ये 2023 की लड़ाई भारत को रामराज्य बनाने की लड़ाई है। कमर कस के मैदान में उतर जाओ तो सब कर सकते हो। ये बदलता हुआ हिंदुस्तान है। इस सेमीफाइनल को जीतना है। क्योंकि जो सेमीफाइनल जीतता है वही फाइनल जीतता है। यह कहना है भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा का।


शनिवार को विधानसभा 4 के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे। दस्तूर गार्डन में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुए इस सम्मेलन में संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, गुजरात के प्रवासी विधायक कौशिक जैन, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक गोपी नेमा, नगर उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ मौजूद थे।


विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर से शुरआत की है। अभी काशी मथुरा बाकी है। शर्मा ने कहा कि हमें मान सरोवर को भी हिंदुस्तान में मिलाना है। शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनेक योजनाओं को बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि इसे घर-घर पहुंचाएं।


स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मेयर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ ने कहा कि स्वच्छता और स्मार्ट सिटी की जब बात होती है तो हमें गर्व की अनुभूति होती है। हमें फिर नम्बर 1 आना है। हम 1 झंडे पर चुनाव लड़ते हैं और इस बार जीत का रिकार्ड बनाएंगे। गौड़ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हर योजना अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि हम इस बार पूरे प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में रेकॉर्ड जीत हासिल करेंगे।


भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि विधानसभा 4 पूरे इंदौर को संदेश देती है कि यहां कांग्रेस लड़ने के पहले सोचती है। लेकिन हमें अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है। हर बूथ पर 10ः वोट बढ़ाना है। इस दौरान भाजपा के नए सदस्य अभियान की शुरुआत भी की गई। कार्यक्रम में हजारों मातृ शक्ति मौजूद थी। सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा और आभार महेश कुकरेजा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE