ग्वालियर। दो दिवसीय प्रवास पर आए मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने शनिवार को ग्वालियर आए हैंे। ग्वालियर सेन्ट्रल जेल में “बंदी से बंधु तक” कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। अब रविवार को वह सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिसमें जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह खास रहेगा। राज्यपाल पटेल दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम 4.30 बजे विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचकर वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल शनिवार को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आ गए हैं। रविवार को उनके जीवाजी विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, संगीत विश्वविद्यालय में कार्यक्रम हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल पटेल रविवार सुबह 9.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर पहुंचकर “कृषि शिक्षा मेला एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम” में शामिल होंगे। इसके बाद राज्यपाल पटेल सुबह 11 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुँचेंगे। दीक्षांत समारोह के बाद व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जायेंगे।
राज्यपाल पटेल वीआईपी सर्किट हाउस कुछ देर के लिए विश्राम करने के बाद दोपहर बाद रविवार को 3 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय पहुँचकर “विद्यार्थियों से संवाद एवं सांगीतिक प्रस्तुतियों” के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल इस कार्यक्रम के बाद राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुँचकर शाम 4.30 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।