द्रास कारगिल/मंदसौर। जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग एसोसिएशन की टीम मंदसौर जिले से पहली बार एक्सपीडिशन 2023 मेचोई चोटी के लिए रवाना हुई। मंदसौर माउंटेनियरिंग टीम को सांसद सुधीर गुप्ता (मंदसौर, नीमच एवं जावरा संसदीय क्षेत्र), वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, पर्यावरण एवं नवीन नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच के कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान (भारतीय सेना), जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, संगठन के संरक्षक डॉक्टर क्षितिज पुरोहित, सेंट थॉमस विद्यालय मैनेजर फादर लॉरेंस, द्वारा मंदसौर जिले के पर्वतारोहियों को राष्ट्रीय ध्वज, एनसीसी ध्वज, संगठन ध्वज, सौंपा गया था। जो जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के सचिव एवं ट्रूप कमांडर 5 एमपी कंपनी एनसीसी जितेंद्र कनौजिया के नेतृत्व में एक्सपीडिशन 2023 भारतीय पर्वतारोहण संस्थान दिल्ली के नेतृत्व में लीडर मनीष कुमार, एवं कृष्णा दास द्वारा यह एक्सपीडिशन करवाया गया। यह मेचोई चोटी भारत लद्दाख के द्रास क्षेत्र में 17,694 फीट (5,393 मीटर) की ऊचाई वाला एक पर्वत हैं। मेचोई चोटी हिमालय श्रंखला का हिस्सा है और अमरनाथ गुफा और ज़ोजीला के बीच स्थित है। चार दिन तक प्रतिदिन 15 किलोग्राम वजन के साथ 10 किलो मीटर पैदल अभ्यास करवाया गया। जिसमे माउंटेनियर जितेंद्र पिता मुकेश कनौजिया (ट्रूप कमांडर ट्रूप नंबर 157), जेनिश पिता निशिद बरडिया सीतामऊ, नेहा पिता हीरालाल शर्मा नाहरगढ़, कृष्णा पिता मुकेश कनौजिया, खुशी पिता कुलदीप सिसोदिया दीपाखेड़ा, पुष्करलाल चौधरी (ट्रूप कमांडर) के पर्वतारोही छात्र इस एक्सपीडिशन 2023 साहसपूर्ण होकर उत्साह के साथ मेचोटी पर तिरंगा लहराया। एक्सपीडिशन कंप्लीट होते ही पूरी टीम कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंची जहां पर 1999 का कारगिल युद्ध हुआ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करी वहां से कैप्टन मोड जो कैप्टन बाबा के नाम से जाने जाते है जो भारतीय सेना की हर समय रखवाली करते हुए 24 घंटे तैनात रहते हैं उनके दर्शन किए और प्रसाद प्राप्त किया। उसके पश्चात लाल चौक श्रीनगर पहुंची जहां तिरंगा फहराया। कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत ने बताया कि यह एक्सपीडिशन मंदसौर जिले के लिए बहुत ही बड़ी बात है जिसमें माउंटेनियर जितेंद्र कनौजिया के नेतृत्व में चार पर्वतारोहियों ने इस एक्सपीडिशन को पूरा किया और हमारे राष्ट्रीय ध्वज एनसीसी ध्वज और संगठन ध्वज को 17,694 फीट हाइट पर लहराया यह छोटी जिस पर भारतीय सेवा प्रशिक्षण प्राप्त करती है और यहीं पर एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स भी करवाए जाते हैं। ऐसी पर्वत श्रृंखला पर मंदसौर जिले की टीम पहुंची और फतह तिरंगा लहराया यह मंदसौर जिले के लिए गर्व की बात है। पूरी टीम 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक मंदसौर पहुंचेगी।
इस अवसर पर जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के संरक्षक डॉ क्षितिज पुरोहित, कुलदीप सिंह सिसोदिया, पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला अनुविभागीय अधिकारी शिवलाल शाक्य, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, मेजर जनरल राजन कोचर, ब्रिगेडियर देसाई साहब एवं ब्रिगेडियर भनोट साहब, 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच के कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान (भारतीय सेना), नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग अरुणाचल प्रदेश के डायरेक्टर कर्नल रणवीर सिंह जमवाल, हिमालय पर्वताहोहन संस्थान दार्जिलिंग के डायरेक्टर रुक कैप्टन जय किशन (भारतीय वायु सेना), नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी बंसीलाल गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष विश्वमोहन अग्रवाल, सचिन जैन, राकेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला, यातायात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान, सेंट थॉमस विद्यालय प्राचार्या सिस्टर ज्योतिस, जेके पब्लिक स्कूल मैनेजर गौरव बरडिया, जिला हॉकी सचिव अविनाश उपाध्याय, एसोसिएशन सदस्य प्रहलाद शर्मा (पिंटू), घनश्याम खत्री, रवि कोपरगांवकर, ललित कुमार परमार, अक्षत जैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट भानु नीमे आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं।