BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 2:44 pm
NEWS : ग्राम पंचायत नारेला में एक करोड़ की राशि के कार्यो के हुए लोकार्पण, प्रधानमंत्री आवास योजना में 30 लाख की राशि से 36 परिवारों के पक्के आवास तैयार कर लाभान्वित किया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत नारेला में एक करोड़ से अधिक राशि के विधायक व अन्य मद से निर्मित विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने किये। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत नारेला में प्रधानमंत्री आवास योजना में 30 लाख की राशि से 36 परिवारों के पक्के आवास तैयार कर लाभान्वित किया गया। अमृत भारत योजना में किसानो को साढ़े 37 लाख राशि के लोन उपलब्ध कराये गये। ग्राम पंचायत क्षेत्र में डीएमएफटी में 15 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य व 10 लाख की लागत से विद्यालयो में विकास कार्य कराये गये। गौरवपथ में 50 लाख रूपये की लागत से सम्पूर्ण ग्राम पंचायत क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कराये गये।
विकास कार्यो के तहत ग्राम पंचायत नारेला क्षेत्र के ग्राम नारेला, काठोड़िया, सिसोदियो का सांवता, चतरपुरा, मजरा नारेला, गोपालपुरा में विभिन्न विकास कार्यो के तहत 24 लाख रूपये की लागत के 7 सामुदायिक भवन, 26 लाख की लागत के 14 सड़क निर्माण कार्य, 5 लाख रूपये के 2 नाला निर्माण कार्य, 4 लाख की लागत से हाईमास्क लाईट, 6 लाख रूपये की लागत के पेयजल कार्य के साथ ही अन्य विकास कार्यो के कुल एक करोड़ की राशि के विभिन्न कार्यो के उद्घाटन किये गये। लोकार्पण कार्यो की अध्यक्षता सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मणसिंह खोर, विशिष्ट अतिथि घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रधान देवेन्द्र कंवर, मार्केंटिंग चेयरमेन प्रवीणसिंह राठौड, पूर्व प्रधान नारायण सिंह, महाराज सहदेव सिंह, पूर्व सरपंच दुर्गासिंह, भूमि विकास बैंक मिनी डायरेक्टर विरेन्द्रपाल सिंह, महामंत्री लाला गुर्जर, शिवराज सिंह, मदन रेगर व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश जटिया थे।  
इस अवसर पर उपसरपंच प्रहलाद सिंह राणावत, शक्तिकेंद्र संयोजक कालुराम सेन, मण्डल उपाध्यक्ष शम्भुलाल अहीर, ईकाई अध्यक्ष मांगीलाल अहीर, बुथ अध्यक्ष गोटु अहीर, नारूलाल लौहार, बंशीलाल अहीर, महिला मण्डल अध्यक्ष रोशन देवी अहीर, रतनलाल अहीर, रामेश्वरदास वैष्णव, किसान मोर्चा अध्यक्ष भंवरसिंह, अर्जुन पुरोहित, सुखालाल अहीर, नानालाल लौहार, लादुलाल गुर्जर, रतनलाल जाट, कालुराम लौहार, कैलाश धोबी, विष्णु खटीक, किरण खटीक, मदनलाल खटीक, नारायण अहीर, कुलदीपसिंह राणावत, योगेन्द्रसिंह, शंकर लौहार, राधेश्याम अहीर, मदनलाल अहीर, प्रकाश अहीर, शंकर अहीर, रामप्रसाद पुरोहित, रमेश पुरोहित, जगदीश पुरोहित, जगदीश प्रजापत, शंकरदास वैष्णव, भगवानलाल प्रजापत, महिपालसिंह सहित बड़ी संख्या में वार्डपंच, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE