विदिशा। मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाता मतदान करें चाहे वह शारीरिक रूप से असक्षम हो अर्थात दिव्यांग हो उनके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान हेतु किए गए नवीन प्रावधानो की भी जानकारी डोर-टू-डोर सम्पर्क कर दी जा रही है।
नटेरन विकासखण्ड की ग्रामीण पंचायत दिघौनी में दिव्यांग बुजुर्ग मतदाताओं सहित अन्य ग्रामीणों ने स्वीप गतिविधियों के तहत संपादित होने वाले कार्यो में भी सहभागिता निभाई है उन सबके द्वारा मतदान करने की शपथ ली गई और ऐसी ही प्रेरणा अन्य को देने का संकल्प लिया है।