विदिशा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अंतर्गत प्रतिवर्ष 18 वर्ष तक की आयु के बालक, बालिकाओ को प्रदान किया जाता है। जिन्होने बहादुरी, खेलकूद, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं तकनीकि क्षेत्र, पर्यावरण, कला और संस्कृति के क्षेत्र में विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया हो। ऐसे बालकों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2024 प्रदान किया जाना है, जिसके लिये ऑनलाईन लिंक के माध्यम से प्रतिभागी स्वयं आवेदन कर सकते है आवेदन करने की अंतिम तिथी 31 अगस्त 2023 है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने दी है।