विदिशा। स्नेह यात्रा का शनिवार की सांय विदिशा के ग्राम रंगई में समापन हुआ है। यात्रा के समापन उपरांत विदिशा के सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई थी। उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य स्तरीय अतिथि संत स्वामिनी सत्यव्रता नंदा जी सरस्वती ने मीडिया बंधुओं से संवाद कर उन्हें यात्रा के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी है। मीडिया बंधुओं ने प्रश्नोत्तरो के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मीडिया बंधुओं को बताया कि 16 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रतिदिन गांव-गांव में स्नेह यात्रा पहुंची है। जहां भजन, संकीर्तन के साथ-साथ एकात्म वाद व समरसता के भाव को जागृत करने पर आधारित प्रवचन ग्रामीण जनों को दिए गए हैं। इस यात्रा के दौरान ग्रामीण जनों ने भी बहुत सहयोग किया बड़ी संख्या में उपस्थित होकर यात्रा का स्वागत किया है।
जन अभियान परिषद की जिला समन्वय पूजा बंधैया ने बताया की स्नेह यात्रा का आयोजन प्रदेश के 52 जिलों में हुआ है। विदिशा जिले में भी इस यात्रा का आयोजन हुआ है जन अभियान परिषद को यात्रा के लिए नोडल बनाया गया था। साथ ही सहयोगी संस्थाओं का सहयोग भी इस यात्रा के दौरान प्राप्त हुआ है।
जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक पूजा बंधैया ने बताया कि स्टेट गेस्ट संत स्वामी सत्यव्रतानंदा जी सरस्वती की उम्र 68 वर्ष है और इस उम्र में भी उन्होंने विदिशा जिले के 110 गांव में स्नेह यात्रा के दौरान प्रवचन दिए भजन संकीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई सभी को एक साथ रहने की सीख दी है। उन्होंने बताया कि लगातार 10 दिनों तक चली इस यात्रा की शुरुआत प्रातः 9 बजे से होती थी और रात्रि में 11 बजे तक यह यात्रा जारी रहती थी। उन्होंने बताया कि साध्वी जी ने 12 वर्ष की उम्र में ही सन्यास ग्रहण कर लिया था और आज पूरे भारत में वेद-वेदांत का प्रचार कर रही हैं। स्नेह यात्रा के संबंध में बताते हुए उन्होंने कहा कि विदिशा जिले के 110 गांव में आयोजित स्नेह यात्रा के दौरान साध्वी जी ने ग्रामों में सभी के साथ बैठकर सह भोज में शामिल हुई हैं। ग्रामीण जनों का भी अभूतपूर्व स्नेह साध्वी जी को मिला है जगह-जगह स्वागत वंदन हुआ है।
विदिशा के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में मीडिया बंधुओं के साथ-साथ फोटोग्राफर, कैमरामेन मौजूद रहें।