BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 4:30 pm
KHABAR : पीजी कॉलेज में शतरंज, रोप जंप व प्लैंक चैलेंज जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन, खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों में प्रतिस्पर्धी खेल, इंडोर खेल व फन एक्टिविटीज के आयोजन कराए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में स्थानीय पीजी कॉलेज में शनिवार को प्राचार्य डॉ. आरएस देवडा के मार्गदर्शन में क्रीडा विभाग द्वारा पुरुष व महिला दोनों वर्गों के लिए शतरंज, रोप जंप व प्लैंक चैलेंज जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. गगन कुमार चौधरी ने बताया कि तीनों गतिविधियों में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रो. छीतू सिंह चौहान, प्रो. मनोज भार्वे व प्रो. जगदीश डावर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता को शुरू कराया। शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल रायपुरिया व द्वितीय स्थान अखिल गुप्ता ने प्राप्त किया।

विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को गणवेश प्रदान कर पुरूस्कृत किया-
इसी प्रकार रोप जंप पुरुष वर्ग में 30 सेकंड में 92 जंप के साथ राहुल डावर ने प्रथम व 65 जंप के साथ अखिल गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 67 जंप के साथ कीर्ति पटेल ने प्रथम व 60 जंप के साथ नंदनी पाटीदार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्लैंक चैलेंज पुरुष वर्ग में 7 मिनट 1 सेकंड समय के साथ राहुल डावर ने प्रथम व 7 मिनट होल्ड टाइम के साथ अखिल गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 4 मिनट 7 सेकंड समय के साथ नंदनी पाटीदार ने प्रथम व 4 मिनट 5 सेकंड होल्ड टाइम के साथ प्रज्ञा यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कियौ प्राचार्य डॉ. देवड़ा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रविन्द्र बर्वे व प्रो. ऐश्वर्या दिलावरे द्वारा विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को खेल गणवेश प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. देवड़ा ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को आगामी विश्वविद्यालयीन खेलों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने व विभिन्न स्तरों पर मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. गगन पाटीदार, प्रो. रविन्द्र बर्वे व महाविद्यालय के स्टाफ सहित विद्यार्थी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE