नीमच। शहर के रोटरी क्लब भवन स्थित हॉल में मध्य प्रदेश राज्य व विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित ने बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सभी विद्युत कर्मचारियों और अधिकारियों की वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई।
इस दौरान विद्युत विभाग के आधिकारियों और कर्मचारियों जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यकता अनुसार निर्णय भी लिए गए। बैठक में बताया गया कि संस्था लोन पहले 5 लाख तक का देती थी, उसे अब बड़ा कर 7 लाख कर दिया गया है। वहीं इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधीक्षक यंत्री एसके पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, पारस पटवा, प्रेम सिंह परिहार, संस्था अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन आदि कई मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण ओर दीप प्रज्जवलन से की गई। इस अवसर पर विगत माह में सेवानिवृति हुए कर्मचारियों का सम्मान किया गया।