बड़वानी। कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने शुक्रवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राजपुर के मतदान केन्द्र क्रमशः मेहगांव डेब, मुण्डियापुरा, अंजड़ तथा आंवली के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं मतदाता सूची का भी अवलोकन कर बीएलओ से मतदान केन्द्र की मतदाता सूची के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए 2 अगस्त से चल रहे संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कितने नाम जोड़ने के आवेदन, कितने नाम हटाने के आवेदन तथा कितने संशोधन के आवेदन प्राप्त किये है, इस संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किये गये सर्वे के संबंध में भी भरे गये प्रपत्र का अवलोकन किया।