नीमच। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत अब बहनों को अक्टूबर माह से प्रतिमाह 1250 रूपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित विशाल लाडली बहना सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रक्षा बंधन पर बहनों को उपहार दिया है। यह बात प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को रतनगढ में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन के सीधा प्रसारण कार्यक्रम में बहनों से संवाद करते हुए कही। उन्होने कहा कि पुलिस, अन्य भर्तियों में भी बहनों को 35 प्रतिशत तक नियुक्तियों की सुविधा मिलेगी और 450 रूपये में रसोई गैस मिलेगी।
इस मौके पर भोपाल से मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिसे एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बडी संख्या में उपस्थित बहनों के साथ देखा व सुना।
नीमच में धनेरिया रोड बघाना में भी लाडली बहना सम्मेलन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। विधायक दिलीप सिह परिहार, न.पा.अध्यक्ष स्वाति चौपडा व अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदगणों सहित बडी संख्या में उपस्थित लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को देखा व सुना।
विधायक अनिरूद्ध मारू की उपस्थिति में मनासा में मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिले के गांव-गावं एवं वार्डाे में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की प्रर्याप्त व्यवस्था की गई। बडी संख्या में स्थानीय, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों तथा लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को देखा व सुना।