कैलारस। विधानसभा क्षेत्र सबलगढ़ के अंतर्गत कई ग्राम पंचायत आती हैं। और साथ में कई ग्राम पंचायत में शासन प्रशासन द्वारा शासकीय योजना चलाई जा रही हैं। उनसे ग्रामीण लोग वंचित रह गए हैं एवं पानी की समस्या बिजली की समस्या अन्य समस्याओं को लेकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं अभी हाल ही में विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है। इसी को लेकर अलग-अलग पार्टी के नेता क्षेत्र में देखने भी नहीं जा रहे हैं इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि केवल वोट बैंक बनाने के लिए ही अन्य पार्टी के नेता गांव में भ्रमण करते हैं और चुनाव खत्म होने के बाद ग्रामीणों को नेताओ के दर्शन भी दुर्लभ हो जाते हैं। आपको बतादे कि रामपुर घाटी के नीचे आने वाले गांव में पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। पानी की टंकी तो बनी हुई है परंतु नल जल योजना ध्वस्त पड़ी हुई है। शासन प्रशासन ने लाखों रुपए की लागत लगाकर पानी की टंकियां बनाई गई है फिर भी पीने के पानी के लिये ग्रामीण लोगो के लिए समय पर पानी उपलब्ध नहीं है। भाजपा सरकार के राज्य में आज भी ग्रामीण लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इसी विषय पर कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राकेश पराशर से चर्चा की गई। राकेश पराशर ने बताया कि में 5 महीने से सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मेरे द्वारा गाँवो में जाकर भ्रमण के लिए में सुबह ही निकलता हूं रात्रि में घर आता हूं इतनी समस्या है ग्रामीणों की के चाहे पीने के पानी की समस्या बिजली की समस्या ग्राम पंचायत में साफ सफाई की समस्या अन्य समस्याओं से ग्रामीण लोग बेहद परेशान हैं और सबलगढ़ तहसील को जिला बनाने के लिए मैंने पूर्व में भी जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन एवं आवेदन भी दिए गए परंतु कोई सुनवाई नहीं की गई अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो मैं निश्चित रूप से कहता हूं कि सबलगढ़ तहसील को जिला बनने से कोई नहीं रोक पाएगा और छोटे-मोटे हाथ ठेले बालों से भी चर्चा की गई की आपको सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कैसा प्रत्याशी चाहिए तो बताया के सबलगढ़ विधानसभा में चाहे भाजपा पार्टी का प्रत्याशी, बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी अन्य पार्टी के प्रत्याशी और अन्य पार्टी के कार्यकर्ता हमारी शुद्ध बुद्ध लेने के लिए एक भी नेता नहीं आता है कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राकेश पाराशर को जानकारी प्राप्त हो जाती है इस ग्रामीण पर यह मुसीबत है चाहे दिन हो चाहे रात हो या बरसात हो हरदम हर पल ग्रामीणों के साथ रहते हैं अगर कांग्रेस पार्टी सबलगढ़ विधानसभा से राकेश पाराशर को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारती है तो राकेश पाराशर सबलगढ़ विधानसभा से सीट निकलकर सामने आएंगे यह हम नहीं कह रहे यह ग्रामीणों का कहना है ग्रामीणों की जवानी है जो आपके सामने है और फिर मतदान होने के बाद ही पता चलेगा की सबलगढ़ से कांग्रेस पार्टी या बहुजन पार्टी या आम आदमी पार्टी या बीजेपी पार्टी किस पार्टी की सीट निकल के सामने आती है यह तो मतदाता ही तय करेंगे के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ही पता चला है कि हाल फिलहाल में कांग्रेस पार्टी अपना एड़ी चोटी का जोर लगा रही है और ग्रामीणों के हर मुद्दे को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में अपना पूरा प्रयास करने में जुटी हुई है।