मनासा। राष्ट्रीय अपराध नियंत्रण संगठन की जिलास्तरीय समारोह संजीवनी होटल मनासा में संगठन से जुड़े नए सदस्यों को आईडी कार्ड एव जोइनिंग लेटर वितरीत किये गए। इस समारोह प्रदेश अध्यक्ष मुकेश परमार, मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक माधव मारू, मंडल अध्यक्ष मनासा मुकेश डांगी, मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष मदन रावत, जिला अध्यक्ष आबिद नियारगर, मोहनसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में जोइनिग लेटर एव आईडी कार्ड प्रदान किये गए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपराध नियंत्रण संगठन कब बारे में बताया गया कि सामाजिक कुरूतियो के प्रति आवाज उठाना। महिलाओं के उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना। नशा मुक्ति अभियान चलाना। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाना एव अपराध, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करना। ऐसे कई कार्य संगठन के सदस्यों द्वारा किये जाते है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अपराध नियंत्रण संगठन के जिला सचिव गुलाबचंद्र बारोड़, टीम लीडर अनिल राठौर, तहसील अध्यक्ष दिनेश राठौर, पूजा पोरवाल, तहसील उपाध्यक्ष महेश राठौर, जिला समन्वयक रामप्रसाद कुमावत, संजय राठौर, टीम कॉर्डिनेटर सोनु लोहार, जिला सदस्य दिलीप राठौर, शंभुलाल धनगर, गोविंदसिंह, सुंदरलाल सेन, अनिल प्रजापत एव संगठन के कई सदस्य मौजूद थे।