मंदसौर। निर्वाचन आयोग के निर्देश से मतदाता जागरूकता रथ हाट बाजार, चौराहों में घूमकर मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। इसके माध्यम से युवा मतदाता भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। रथ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा हैं। यह रथ हाट बाजार, मेलो, चौराहों पर भ्रमण कर रहा हैं। इस रथ में एक एलईडी भी लगी है। जहां पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वीडियो क्लिप्स चल रही है।
उस वीडियो क्लिप में ईवीएम को चलाना, मतदान का महत्व, लोकतंत्र का महत्व आदि के बारे में मतदाताओं को बताया जा रहा। जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में चार मतदाता जागरूकता रथ भ्रमण कर रहे है। ऐसे युवा जिन्होंने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है या ऐसे मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में नही है , बीएलओं के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा मतदाता सूची से नाम हटाने, संशोधित करने की कार्यवाही भी की जा रही है। आगामी विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार रथ उपलब्ध कराये गये है। ये प्रचार रथ संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में हाट बाजारों तथा ऐसे मतदान केंद्र जहां पिछले निर्वाचन के दौरान मतदान का प्रतिशत कम रहा है, उन मतदान केंद्रो का भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित कर रहे है। गत दिवस प्रचार रथ द्वारा चारों विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम दिखाया गया एवं मतदाताओं को जागरूक किया गया।
स्वीप गतिविधियों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के युवाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मतदाता के लिए जागरूक व प्रेरित किया है। 18 वर्ष से अधिक हो चुके युवाओं को मतदाता में नाम जुड़वाने हेतु वोटर हेल्पलाइन एप्प व बीएलओ से संपर्क करने हेतु युवाओं को व विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान कर रहे हैं।