मंदसौर। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रत्येक विधानसभा मे खिलाड़ियों मे प्रोत्साहन को लेकर विधानसभा स्तर के खिलाड़ियों को आगे खेल के क्षेत्र मे आगे बड़ाने को लेकर विधायक कप का आयोजन हो रहा हे उसी कड़ी मे खेल एवं युवक कल्याण विभाग के द्वारा सीतामऊ मेंविधायक कप कब्बडी का आयोजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवीन एवं नवकरणीय, ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह ने कहा की खेलो के क्षेत्र मे मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाये चलाई है । साथ ही खेल के क्षेत्र मे मंदसौर जिले के खिलाड़ी विभिन्न विभिन्न खेलो के क्षेत्रों मे नेशनल ओर अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता मंदसौर का नाम रोशन किया है। विधायक कप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओ का निखारना है। इसको लेकर अलग अलग खेल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान स्थानिय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी, और विद्यार्थी उपस्थित थे।