मनासा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत अधिक सिटिजन फीडबैक बढ़ाए जाने हेतु शासन द्वारा चलाया गया तीन दिवसीय अभियान मेरा फीडबैक-मेरा मध्य प्रदेश अभियान के तहत नगर परिषद मनासा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी केएल सूर्यवंशी एवं नप अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी के निर्देश अनुसार कचरा गाड़ी के पीए ऑडियो सिस्टम के माध्यम से और सिटिजन फीडबैक बैनर, पोस्टर द्वारा नगर के प्रमुख चौक, चौराहे आदि पर सिटिजन फीडबैक देने के लिए आम नागरिकों के बीच प्रचार-प्रसार किया एवं अपने मनासा शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सर्वश्रेष्ठ रैंक दिलाने के लिए नागरिकों से क्यूआर कोड स्कैनर व लिंक के माध्यम से फीडबैक देने की अपील की गई।