BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 12:26 pm
KHABAR : जिले में सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, किसान भाई अगस्त माह की इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। जिले में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ‘‘आत्मा‘‘ अंतर्गत सर्वाेत्तम कृषक समूह एवं सर्वाेत्तम कृषक राज्य, जिला एवं विकासखंड के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिले के किसान अधिक जानकारी के लिये विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा)/ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते है।

परियोजना संचालक आत्मा नीलम सिंह चौहान ने बताया कि जिले के किसान जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक समूह, जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार एवं विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरस्कार निर्धारित आवेदन फार्म विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर/असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा) एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से प्राप्त कर कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर वर्ष 2022-23 पुरस्कार के लिए आवेदन बंद लिफाफे में विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर (आत्मा) को 31 अगस्त के पूर्व जमा करें।

परियोजना संचालक आत्मा नीलमसिंह चौहान ने बताया की विकासखंड स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार में प्रत्येक विकासखंड से पांच किसानों को 10 हजार रूपये, जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार में जिले से दस किसानों को 25 हजार रूपये, जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक समूह पुरस्कार में जिले से पांच कृषक समूह को कृषि एवं अनुशांगिक क्षेत्र में 20 हजार रूपये एवं राज्य स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार में 50 हजार रूपये का पुरस्‍कार दिया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE