विदिशा। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश तिवारी ने विदिशा शहरी सेक्टर की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपने उत्कृष्ट कार्यो से जाना जाए, इसमें विभाग के हरेक अधिकारी कर्मचारी की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि विदिशा जिले में शासन द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु विशेष पहल की जा रही है। इस पहल का उपभोग लाभ स्थानीय नागरिकों को मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को समय पर चिकित्सक परीक्षण कर दवाएं वितरण करने की कार्रवाई करें ताकि उनका विश्वास अस्पतालों के साथ-साथ पदस्थ अमले के प्रति बढ़े।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने विदिशा शहर की सेक्टर मीटिंग में उपस्थित होकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर सभी को आदेशित किया कि सभी अपने कार्य दायित्वों का निर्वाहन कर शत प्रतिशत कार्य करें।