भोपाल। शिक्षक पात्रता परीक्षा में सिलेक्ट होने के बाद भी 882 व्ठब् कैंडिडेट्स को जॉइनिंग लेटर नहीं मिले हैं। इन सभी कैंडिडेट्स की 21 अगस्त को नियुक्ति होनी थी। नियुक्ति नहीं होने का विरोध करते हुए सोमवार को इन अभ्यर्थियों ने बीजेपी कार्यालय के सामने धरना दिया। इससे पहले भी यह अभ्यर्थी मुख्यमंत्री निवास और ठश्रच् कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर चुके हैं। कुछ तो अपने बच्चों को लेकर अलग-अलग जिलों से भोपाल पहुंचे थे। बता दें, दूसरी काउंसिलिंग में 6380 में 5498 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए नितिन गायकवड़ ने बताया कि हम बीजेपी कार्यालय पहुंचे। वहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा हमसे मिले और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह आज शम सीएम साहब उनके प्रतिनिधि मंडल से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सरकारी व्यवस्था ने प्राथमिक शिक्षकों को चयनित कर जिले आवंटित कर दिए गए हैं। स्कूल भी इनसे चयन करवा लिए गए लेकिन नियुक्ति पत्र के लिए मंत्रियों के चक्कर लगाने को दर दर भटकने को मजबूर कर दिया है। प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 की द्वितीय काउंसिलिंग में चयनित शिक्षकों में जिन 882 ओबीसी वर्ग के नियुक्ति पत्र रोक लिए गए हैं उनकी लगातार अपने नियुक्ति पत्र अतिशीघ्र जारी करने की मांग को लेकर लोक शिक्षण के सामने प्रदर्शन नियमित रूप से चल रहा हैं ।
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 में कब-क्या
31 दिसंबर 2019 को भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ। परीक्षा में 6 लाख अभ्यर्थी बैठे।
5 मार्च 2022 से 26 मार्च 2022 तक परीक्षा चली।
पहली काउंसिलिंग के नियुक्ति आदेश 30 मार्च 2023 को आए। 17000 का चयन हुआ।
सेकेंड काउंसिलिंग की चयन सूची 23 जुलाई 2023 को आई। 6500 लोगों का चयन हुआ।
10 अगस्त को 6500 चयनित अभ्यर्थियों में से 5498 के नियुक्ति आदेश जारी किए गए।