बागली। विधानसभा के चंद्रकेशर बांध स्थित डिपो पर प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति कांटाफोड़ एवं लोहारदा के वर्ष 2022 के तेंदूपत्ता संग्राहको को मुख्यमंत्री पादुका योजना अंतर्गत विधायक पहाडसिंह कन्नौजे द्वारा सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रेवाराम सारण जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा मंडल उपस्थित रहे। जिनकी मौजूदगी में हितग्राहियों को सामग्री वितरण की गई साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रही योजना की जानकारी दी गई।