बागली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मध्यप्रदेश की जमीनी हकीकत को खंगालने के लिए प्रवासी विधायकों को भेजा गया था। इसी दौरान बागली विधानसभा में भी गुजरात के विधायक अभेय सिंह तड़वी को प्रवासी बनकर भेजा गया था। जिन्होंने नौ दिनों तक विधानसभा का भ्रमण कर जमीनी हकीकत को खंगाल कर रिपोर्ट तैयार कि है, प्रवास पूरा होने पर भोपाल जाने से पहले तड़वी ने बागली में रेस्ट हाउस पर प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को तड़वी ने बताया कि उनके द्वारा नौ दिवसीय विधानसभा के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पन्ना प्रमुखों एवं शक्ति केंद्रों का तैयारियों कि समीक्षा एवं आम जन से चर्चा कर यहां का फीडबैक तैयार किया गया है, तड़वी ने बताया कि मेने बागली विधानसभा अंतर्गत लग भग 1200 से अधिक महिलाओं पुरुषों से प्रसनल संवाद किया है और योजना एवं स्थानीय विधायक के बारे में चर्चा कि गई है, जिसे भोपाल संगठन के सामने रखा जाए।