नीमच। आज संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर नीमच में राजराजेश्वरी संस्थान के 75 बटुकों द्वारा एक पैदल रैली का आयोजन किया गया। वेद संस्कृत पाठशाला से जुड़े लोग भादवा माता से रैली का आरंभ कर नीमच पहुंचे।
नीमच में रैली फव्वारा चौक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग पर निकली। रैली का उद्देश्य संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार करना रहा। पैदल रैली के माध्यम से आम आदमी को संस्कृत भाषा को सीखकर अपनी दिनचर्या में लाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। इस अवसर पर अग्रवाल महिला जागृति समिति द्वारा भादवा माता से आए राजराजेश्वरी संस्थान के बटुकों का उत्साह वर्धन किया गया। सभी बच्चों को अमरूद, कॉपी और पेन भेंटकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान अग्रवाल समाज के सचिव पुरुषोत्तम गर्ग, संस्था की वरिष्ठ सदस्या मधु सिंहल ओपी, अध्यक्ष मीना मित्तल, सचिव कांता मित्तल, उपाध्यक्ष आशा अग्रवाल प्रचार मंत्री निर्मला सिंहल भी उपस्थिति रही।