सरवानिया महाराज। नगर के मिडिल स्कूल के बच्चें भी अब फर्नीचर पर बैठकर विद्या अध्ययन करेंगे। शहर में विकास यात्रा के दौरान केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में विद्यालय प्रबंधन की मांग पर एक लाख 50 हजार रुपए की राशि से फर्नीचर व बैंड हेतु स्वीकृत किए थे। उस राशि से प्राप्त फर्नीचर व बैंड का आज नगर परीषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन पाल द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष देवीलाल माली व विद्यालय परिवार भी उपस्थित था। इस दौरान कक्षा आठ में प्रथम आने वाले दिव्या राजीव कुमार, भावना किशनलाल, करण बालमुकुंद व कक्षा पांच में प्रथम तुलसी देवीलाल को भी विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।