नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला एडीईआरएफ और होमगार्ड जिला नीमच के सौजन्य से प्लाटून कमांडर पुष्पा पवार के नेतृत्व में आयोजित की गई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर डबकरा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा एवं जोखिम के बारे में छात्राओं को जानकारी प्रदान करना था ताकि दुर्घटना से पहले सुरक्षा उपाय संभव हो। एसडीआरएफ नीमच की अगुवाई में जवानों ने दुर्घटना के समय रक्तस्राव को रोकने, घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार देने, हृदयाघात रोगी को तत्काल ऑक्सीजन यानि सीपीआर देने के साथ-साथ भूकंप, बाढ़ अन्य महामारी से बचाव के उपाय बताए। इस मॉकड्रिल में दिखाया गया कि अचानक एक सिलेंडर में आग लग गई और तुरन्त इस आग को कैसे बुझाए। बाढ़ आने पर लोगों को पानी में डूबने से कैसे बचाया जाए और कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने जिंदगी बचाने के लिए लाइफ जैकेट का जुगाड़ करना भी सिखाया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर हीर सिंह राजपूत द्वारा एवं आभार प्रदर्शन डॉ. हिना हरित द्वारा किया गया।