BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 6:45 pm
REPORT : न्यायालय ने सुनाई रिश्वत की मांग करने वाले भ्रष्ट रोजगार सहायक को सजा, हजारों रूपये का अर्थदंड भी किया, अब इतने साल रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जिला शाजापुर (नीतूकांता वर्मा) के द्वारा आरोपी श्यामप्रकाश व्यास रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सिरपोई तहसील बडौद जिला आगर मालवा को धारा 7 भ्र.नि.अधि. में तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000 रूपये का अर्थदण्ड , धारा 13(1)बी सहपठित धारा 13(2) भ्र.नि.अधि. में चार वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000/- रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, आरोपी श्याम प्रकाश व्यास रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सिरपोई तहसील बडौद जिला आगर मालवा ने दिनांक 12.09.2016 को ग्राम देवली पिपलोन तहसील बडौद जिला आगर मालवा में ग्राम सहायक ग्राम पंचायत सिरपोई तहसील बडौद जिला आगर-मालवा के पद पर पदस्थ रहते हुये आवेदक खुमान से उसे शासन की तरफ से इन्दिरा आवास के अंतर्गत मिलने वाली दूसरी किश्त 35 हजार रूपये के भुगतान हेतु 5000/- रू रिश्वत की मांग की। दिनांक 15.09.2016 को बडौद रोड आगर में चाय की दुकान पर आवेदक खुमान से इस हेतु 4000/- रूपये रिश्वत की मांग की। तत्पश्चात दिनांक 16.09.2016 को लगभग 14रू15 बजे पुलिस अधीक्षक के निवास स्थान के सामने अग्रवाल वेयर हाउस आगर जिला आगर मालवा में इन्दिरा आवास की दूसरी किश्त हेतु आवेदक खुमान से 4000 /- रिश्वत राशि प्राप्त कर असम्यक लाभ अभिप्राप्त करते हुये स्वयं को अवैध रूप से साशय समृद्ध कर आपराधिक अवचार किया। 

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान विशेष न्या‍यालय शाजापुर में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से पैरवी सचिन रायकवार, विशेष लोक अभियोजक जिला शाजापुर द्वारा की गई। 
माननीय न्यायालय के समक्ष विशेष लोक अभियोजक सचिन रायकवार के द्वारा लिखित में अंतिम तर्क भी प्रस्तुत किये। अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया । प्रकरण में ट्रेप कार्यवाही तत्कालीन निरीक्षक ईदल सिंह रावत विपुस्था् लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन के द्वारा की गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE