BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 6:57 pm
REPORT : कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बाल मित्र जिला निर्माण के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में हुआ कार्यशाला का आयोजन, आवश्यक निर्देश भी दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। बाल मित्र ग्राम के माध्यम से बाल मित्र जिला निर्माण के लिए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में परिचर्चा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउण्डेशन के प्रोजेक्ट आफिसर श्रीकांत यादव, सीडीपीओ, वीईओ बाल कल्याण, पुलिस अधिकारी, श्रम निरीक्षक, समन्वयक चाइल्ड लाइन, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे।

फाउण्डेशन की ब्लाक समन्वयक पूजा भाटी द्वारा जिले के बच्चों एवं वहां की समस्याओं पर काम करते हुए अपने अनुभव बताए। फाउण्डेशन स्टेट प्रोजेक्ट आफिसर श्रीकांत यादव ने बताया कि प्रदेश के 11 जिलों में कैलाश सत्यार्थी फाउण्डेशन महिला बाल विकास के साथ बाल मित्र ग्राम बनाने की दिशा में काम कर रहा है। अब तक प्रदेश में 155 बाल मित्र ग्राम बनाए गए हैं। आने वाले पांच वर्षों में प्रदेश के सभी जिलों को बाल मित्र जिला बनाया जाएगा। 

विकासखण्ड रतलाम ग्रामीण की 10 ग्राम पंचायतों के दस ग्रामों में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउण्डेशन के सहयोग से बाल मित्र ग्राम के रुप में विकसित करने का कार्य कर रहा है। प्राथमिक रुप से 10 ग्रामों में बाल मित्र ग्राम बनाने की पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद बाल मित्र जिला रतलाम बनाने की योजना भी है। बाल मित्र ग्राम की अवधारणा है कि कोई भी बच्चा बाल मजदूरी न करे। सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन हो, ग्राम में बाल पंचायत का गठन हो। बाल पंचायत को ग्राम पंचायत द्वारा मान्यता प्रदान की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE