नीमच। आज महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच पहुंचकर यहां संचालित विभिन्न विभागों, लोक सेवा केंद्र, 181 और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी जुटाई। जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र बनवाने की पद्धति को समझा। महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच सिटी की छात्राएं सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। कक्षा 9 से 12 वीं की छात्राएं यहां सरकारी कामकाज देखने आई। जाति प्रमाण पत्र कैसे बनता है, आय प्रमाण पत्र में क्या काग़ज़ लगते हैं और 181 की सेवाओं के बारे में कलेक्टर कार्यालय की विजिट कर जानकारी प्राप्त की।