खरगोन। वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर पटवारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को पटवारियों ने तहसील कार्यालयों में ज्ञापन सौंपने के साथ ही अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
इस मौके पर पटवारियों ने बस्ते में कार्यालयों में जमा करा दिए है। पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा वर्ष 1998 और 2007 में वेतमान में वृद्धि की मांग को लेकर आश्वासन दिया गया था। लेकिन आश्वासन को 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारियों के वेतनमान में वृद्धि कर दी है फिर सरकार पटवारियों का वेतनमान क्यों नहीं बढ़ा रही है। पटवारियों ने 2800 रुपये ग्रेड पे करने की मांग शासन से की है। जब तक सरकार द्वारा ग्रेड पे में वृद्धि नहीं की जाती है तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।