BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 7:42 pm
REPORT : कलेक्टर गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित, विधानसभा निर्वाचन के लिए बनाए गए सभी रिटर्निंग अधिकारियों को दिए आरओ हैंड बुक का अध्ययन करने के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द कन्हैयालाल तिलवारी,  डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्‍सेना, डिप्टी कलेक्टर प्रिया चंद्रावत सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के लिए बनाए गए सभी रिटर्निंग अधिकारी आरओ हैंड बुक का अध्ययन करें। जिले में क्रिटिकल मतदान केंद्रों का चयन करें। मतदान केंद्रों का पुनः परीक्षण करें। कलेक्टर गुप्ता ने आरओ का निर्वाचन के संबंध में टेस्ट लिया। निर्वाचन संबंधित प्रश्न-उत्तर किये गए। कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिए कि विभागों से चाही गई निर्वाचन संबंधी जानकारी समय सीमा में निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। सभी विभाग मैन पावर डाटा निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिले में फोटो नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की गति में तेजी लाएं। इसके लिए विशेष कैंप लगाए तथा बीएलओ घर-घर जाकर भी संपर्क कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य करें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने धाराजी और सीता माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग को निर्देश दिए कि मत्‍स्‍य विभाग जिले के तालाबों में मछली पालन के लिए मत्‍स्‍य बीज उपलब्‍ध कराये और तालाबों में मछली पालन शुरू करें। जिले में बोरी बंधान का कार्य करें।

कलेक्टर गुप्ता ने उप संचालक कृषि से सोयाबीन फसल के संबंध में जानकारी ली, जहाँ फसल को नुकसान हुआ है, वहाँ दल भेजने के निर्देश दिए। खाद की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सीएमएचओ से सभी विकासखण्‍डों में एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी ली। एनआरसी में कम बच्चे होने पर नाराजगी जाहिर की। कोटपा अधिनियम के तहत की गई कार्यवाहियों की जानकारी ली। जिले में लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि स्कूल, कॉलेजों के पास और सांची पाइंट पर कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही करें

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करे। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम समय-समय पर निर्माण कार्याे का निरीक्षण करें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जिले में वन ग्राम को राजस्‍व ग्राम में परिवर्तित करने संबंधी की कार्यवाही की जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी विभाग से साइंस और पॉलीटेक्‍नीक कॉलजों की सड़कों के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

कलेक्टर गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE