खरगोन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन मे स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भीकनगांव के जनसेवा मित्रों द्वारा ब्लॉक की प्रत्येक ग्राम पंचायतों और गावों मंे डोर टू डोर पहुंच कर मतदाताओं को मतदान करने एवं सूची मंे नाम जुड़वाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जन सेवा मित्रों द्वारा ग्राम पंचायत दौड़वा मंे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आम जन को मतदान के प्रति जागरूक करने उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। रैली शासकीय विद्यालय से होकर राम मंदिर होते हुए गाव में पहुंची। स्कूल परिसर में जनसेवा मित्रों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर 100 प्रतिशत मतदान करने का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर भिकनगांव के सभी जन सेवा मित्र, विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी शामिल हुए।