खरगोन। पीजी शासकीय खरगोन में सोमवार को प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा के मार्गदर्शन में ’’इमोशनल वैलनेस एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट’’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शैल जोशी ने बताया कि वर्तमान समय में तनाव के कारण व्यक्ति के जीवन में हुए बदलाव तथा तनाव प्रबंधन पर विचार विमर्श होना आवश्यक है। महिला मंडल प्रमुख अखिल भारतीय गायत्री परिवार खरगोन की सुनीता पाटीदार ने अपने मुख्य वक्तव्य में बताया कि हर व्यक्ति कों चाहिए कि वे ’’समाज से पाया समाज को दिया’’ पंक्ति का अनुसरण अपने जीवन में करे परंतु यह तभी संभव है जब हम स्वयं तनाव रहित होंगे। भावनात्मक स्तर को समझाते हुए कहा कि ईश्वर हमारे जीवन को सही दिशा देने के लिए कठिन परिस्थितियों का निर्माण कर देते हैं। जिनका सामना कर परिणाम स्वरूप हमारा आत्मबल बढ़ता है तथा हमारा विश्वास दृढ़ होता हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोताओं का तनाव प्रबंधन को लेकर एक टेस्ट भी लिया गया। सेमिनार के साथ-साथ प्रो. ऐश्वर्या दिलावरे की पहल पर महाविद्यालय ने पारंपरिक वेशभूषा दिवस मनाने की शुरुआत की गयी। जिसमें सभी ने पारंपरिक परिधान पहनकर सेमिनार में भाग लिया। डॉ. कैलाश राय और प्रो. संजय कोचक को पारंपरिक वेश भूषा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ। अतिथियों ने इस परंपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति से जुड़ाव का एक अच्छा तरीका है। कार्यक्रम का संचालन डॉ रंजीता पाटीदार ने किया तथा आभार कार्यक्रम संयोजक प्रो. धर्मेंद्र पाटीदार द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. वैशाली मोरे, डॉ. तुषार जाधव, प्रो. गगन पाटीदार, डॉ. गणेश पाटिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र बर्वे, डॉ. वंदना बर्वे, डॉ. जीएस चौहान, डॉ. एसडी पाटीदार, डॉ. ललिता बर्गे वक्ताओं द्वारा दिए गए सुझाव को महाविद्यालय में अमल करने और व्यवहार में लाने की बात कही। महाविद्यालय का समस्त शैक्षिक एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।