BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 8:17 pm
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की समन्वयक बैठक, उपस्थितों को दी ट्रांसजेंडर अधिनियम के सम्बन्ध में पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की समन्वयक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा ट्रांसजेंडर अधिनियम के सम्बन्ध में पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। गुरु माँ द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से गन लाइसेंस, समाज के लिए भूमि का आवंटन, खाद्यान्न, प्रधानमंत्री आवास, स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने की मांग रखी गई। ट्रांसजेंडरो का आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज ना होने से उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है इस संबंध में कलेक्टर हुड्डा द्वारा उभयलिंगी समुदाय के ट्रांसजेंडर के वोटर आई.डी कार्ड बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी के साथ इन्हें भी आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ देने के सीएमएचओ को निर्देश दिए। उभयलिंगी समुदाय को स्वास्थ्य परिक्षण कराने को कहा गया।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग से पंकज सांवले द्वारा उभयलिंगी समुदाय को निरू संकोच विभाग में आ कर शासन की योजनाओ की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेखा राठौर, सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पंकज सावले, उभयलिंगी समुदाय के प्रतिनिधि नसीम जान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पेरेंट्स सोसा. फॉर द वेलफेर पर्सन विथ डिसएबिलिटी एवं समाजसेवी यशवंत भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज अरोरा एवं उभयलिंगी कल्याण बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE