BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 10:41 am
KHABAR : फोर्टिफाइड चावल व डबल फोर्टिफाइड नमक के प्रचार-प्रसार के लिए हुआ जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, उपस्थितों को मिला मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ।  प्रदेश मे सभी उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राहियो को फोर्टिफाइड चावल और डबल फोर्टिफाइड नमक का वितरण किया जा रहा है फोर्टिफाइड चावल व नमक जन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

न्यूट्रीशन इन्टरनेशनल द्वारा निर्मित आईईसी सामाग्री के वितरण और उपयोग के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल व डबल फोर्टिफाइड नमक के प्रचार प्रसार हेतु अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजना खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम सेआजीविका मीटिंग भवन झाबुआ मे किया गया। कार्यशाला मे न्यूट्रीशन इन्टरनेशनल, एमपीवीएचए इंदौर से संभागीय समन्वयक नयन पाण्डेय द्वारा बताया गया कि फोर्टिफाइड चावल के कर्नल और चावल को फोर्टिफाइड चावल की मिल मे किया जाता है इस दौरान चावल मे कुछ अलग से दिखने वाले दाने पोषकतत्वो के होते है, जो कि चावल मे शासन कि मार्गदर्शिका के अनुसार एक निश्चित मात्रा मे मिलाए जाते है। इनमे आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते है, जो कि मानव शरीर को बेहतर पोषण प्रदान करते है। इसमें आयरन जो कि खून की कमी जैसी स्थिति या एनिमिया से बचाव करता है वही फोलिक एसिड गर्भवती महिला मे गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के उचित विकास के लिए आवश्यक होता है और विटामिन बी 12 खून मे लाल रक्त कणिकाओ के निर्माण मे सहायक होता है, साथ ही नमक मे भी आयोडीन के साथ आयरन मिलाया गया है, यह फोर्टिफाइड चावल और नमक कैसे मिल मे बनता है? कैसे इसमे पोषक तत्वो को मिलाया जाता है? यह बाते विडियो के माध्यम से बताते हुए इनसे जुड़ी भ्रांतिया को दूर करते हुए वास्तविक तथ्य बताए, कि नमक मे जो कभी कभी काले कण दिखाई देते है। वह आयरन के है यह कचरा, मिट्टी या रेत नहीं है। चावल मे भी जो अलग से दिखने वाले दाने है वह पोषकतत्व से भरपूर है प्लास्टिक या अन्य पदार्थ नहीं है यह चवाल के आटे और पोषक तत्व के पाउडर से मिला कर बना होता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसओ संजय पाटिल द्वारा सभी को मार्गदर्शन देते हुए आग्रह किया कि सभी प्रतिभागी आपने क्षेत्रों मे यह जानकारी जनसाधारण तक पहुचाए और भ्रांतियों से बचने को कहे व वास्तविक तथ्यो को बताते हुए प्रचार प्रसार करे। डबल फोर्टिफाइड नमक व फोर्टिफाइड चावल शासन की उचित मूल्य दुकानों से एनएफ़एसए हितग्राहियो, आंगनवाड़ियों और मध्यान्ह भोजन मे प्रदान किया जा रहा है। कार्यशाला मे स्वास्थ्य विभाग से डीपीएम व ब्लॉक से बीईई और आशा पर्यवेक्षक, महिला बाल विकास से परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षकए खाद्य विभाग से डीएसओ व सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारीए म.प्र. सिविल सप्लाई को. ली. से जिला प्रंबंधक व पूर्ण स्टाफ के साथ ही शिक्षा विभागए एसी ट्राइबल इत्यादि प्रतिभागी उपस्थित थे।

कार्यशाला मे आए अतिथियों व प्रतिभागियो का आभार प्रदर्शन म.प्र. सिविल सप्लाई को. ली. से जिला प्रंबंधक विवेक रंगारी द्वारा किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE