BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 10:43 am
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई समयावधि पत्रों की बैठक, समीक्षा कर जिलाधीश ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में सोमवार प्रातः 11 बजे समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक में सी.एम. हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का  संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश दिए गए। समयावधि पत्रों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई, सीएम हाउस से संबंधित शिकायतें, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतें एवं विभिन्न आयोग से प्राप्त शिकायतों को जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए। सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ब्लॉक लेवल पर जनसुनवाई लेकर आवेदनों का तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर हुड्डा द्वारा सभी रेवेन्यू ऑफिसर्स को एपिक कार्ड डिलीवर हुए हैं या नहीं चेक करने को कहा गया। सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को समयसीमा वाले प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिए गए। मनरेगा की कार्यों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को फील्ड में जाकर निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया। पीएचई को जहा पर भी डायरिया के केस मिले हैं वहां के पानी से स्त्रोतों को चेक करने के निर्देश दिया। सभी स्कूलों में फर्स्ट एड बॉक्स होना चाहिए ।   इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेखा राठौर, अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE