BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 10:46 am
REPORT : कलेक्टर हुड्डा के मुख्य आतिथ्य में आजीविका भवन झाबुआ में हुआ लाडली बहना सेना कार्यक्रम का आयोजन, सीएम का सीधा प्रसारण दिखाया, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा के मुख्य आतिथ्य मे आजीविका भवन झाबुआ में लाडली बहना सेना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में लाडली बहनों द्वारा आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर खुशी व्यक्त की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन पर आज बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 312.64 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर उन्हें विशेष उपहार दिया। 
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह दी जा रही राशि एक हजार रूपए के स्थान पर अब अक्टूबर माह से 1250 रूपये की राशि दी जाएगी। राखी पर्व पर आज  प्रत्येक बहन को उपहार के रुप में 250 रूपये दिए जा रहे हैं।  बहनों के खाते में 10 सितंबर को योजना के एक हजार रुपए डाले जाएंगे। इसके पश्चात अक्टूबर माह से 1250 रुपए की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने यहाँ रक्षाबंधन के अवसर पर जंबूरी मैदान भोपाल में विशाल लाड़ली बहना सम्मेलन में महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। लाडली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेखा राठौर, डिप्टी कलेक्टर आशा परमार, महिला बाल विकास अधिकारी राधु बघेल व अन्य अधिकारी एवं लाड़ली बहने उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE