BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 10:51 am
BIG REPORT : त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, जैसे ही अधिकारियों ने दी बाजार में दस्तक तो मच गया व्यापारियों में हड़कंप, यहां से जब्त की 395 किलो मिठाई, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर रविवार को झाबुआ में 395 किलो मिठाई को जब्त किया गया है। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि रक्षाबंधन के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा लगातार जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही कर मिठाई, मावा एवं नमकीन के नमूने लिए जा रहे है। रविवार को की गई कार्यवाही में पिछले 6 दिनों से जोधपुर से आने वाली गजराज ट्रेवल्स पर नजर रखी जा रही थी, जिसमें मावा होने की सूचना प्राप्त होने पर टीम द्वारा वसुनिया पेट्रोल पम्प मिंडल पर पहुँच कर बस की डिक्की को चेक किया गया जिसमें मावा न होकर मिठाई के कुल 11 बॉक्स पाए गए। जिन्हे खुलवा कर देखने पर बॉक्स में जोधपुर से हलवे के पैकेट पाए गए, जो कि मार्केट में मिल्क केक के नाम से बेचे जाना बताया गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पैकेट का निरीक्षण करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मिथ्याछाप एवं अवमानक होने की शंका के आधार पर कुल 395 किलो मात्रा (मूल्य लगभग 1 लाख रुपये) को जब्त कर लिया गया है तथा नमूने लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को जाँच के लिए भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि त्योहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए विभाग द्वारा माह अगस्त में रविवार तक 34 नमूने जाँच के लिए लिये गए है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE