धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत धार तहसील के ग्राम कोटभिडोता के सद्दाम पिता नागजी पटेल को बीमारी के उपचार के लिए 45 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार धार तहसील के ग्राम भिडोताखुर्द की रेखा पति राकेश राठौर को बीमारी के उपचार के लिए भी 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।