धार। शासकीय आईटीआई धार में सोमवार को आयोजित पीएम अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन हुआ l मेले मे उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया था, जिसमे से साक्षात्कार के माध्यम से कुल 56 का चयन किया गया। संस्था के प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी जितेन्द्र सिंह बदनोरा ने बताया कि एड्रोइट लिमिटेड पीथमपुर में 19, मदरसन वायरड लिमिटेड में 10, ल्यूपिन फार्मा में 9, सी.जी. पावर में 8, अल्ट्राटेक मनावर में 5, एसआरफ में 5 का चयन हुआ l कंपनी के एच. आर. मैनेजर द्वारा प्रतिभागियों को कम्पनी के बारे में बताया गया एवं वेतन और सुविधाओ की जानकारी दी गई l संस्था के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार राजोरिया ने चयनित युवाओ को नियुक्ति पत्र प्रदान किये एवं उज्जवल भविष्य की कामना की l