रतलाम। श्रीलंका में आयोजित हो रही अंडर 16 एशियाई बास्केटबॉल चौंपियनशिप में भारतीय यूथ टीम में रतलाम के मोहित जोगचंद भी खेलते हुए नजर आएंगे। मोहित जोगचंद का चयन भारतीय यूथ बास्केटबॉल टीम में हुआ है । अंडर 16 एशियाई बास्केटबॉल चौंपियनशिप का आयोजन श्रीलंका में हो रहा है।
रतलाम के थावरिया बाजार निवासी मोहित जोगचंद ने भारतीय स्क्वाड में जगह बनाकर मध्य प्रदेश और रतलाम का नाम रोशन किया है। मोहित की उपलब्धि पर रतलाम बास्केटबॉल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सुशील अजमेरा ,सुरेंद्र सिंह धीमन, कोच विक्रम बाथम और खेल जगत की हस्तियों ने बधाई और श्रीलंका में हो रहे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी है।
फिबा न्16 एशियाई चौंपियनशिप का आयोजन 28 से 31 अगस्त तक श्रीलंका के कोलंबो में हो रहा है। जिसमें भारत,श्रीलंका और मालदीव की टीम भाग ले रही है। भारतीय यूथ टीम का पहला मुकाबला आज श्रीलंका से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में रतलाम के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी मोहित जोगचंद का चयन हुआ है। मोहित टीम के साथ 27 अगस्त को रवाना हो चुके हैं । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का नाम रोशन करने वाले मोहित को बास्केटबॉल संगठन और शहरवासियों बधाई और शुभकामनाएं दी है।