धार। जनजातीय कार्य विभाग की शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत् प्राथमिक शिक्षकों के प्रथम कमोन्नत वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी किए गए है।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य बी.के. शुक्ला ने बताया है कि विभागार्न्तगत कार्यरत नवीन शिक्षकीय संवर्ग (प्राथमिक शिक्षक) के कर्मचारियों के 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर प्राप्त गोपनीय प्रतिवेदनों पर गठित दल द्वारा उनके मतांकन का परीक्षण कर शासन नियमानुसार पात्रता रखने वाले कुल 243 प्राथमिक शिक्षकों के प्रथम क्रमोन्नत वेतनमान आदेश जारी किए गए हैं । साथ ही शेष रहे प्राथमिक शिक्षकों के गोपनीय प्रतिवेदन संस्थाओं से प्राप्त होने की स्थिति में यथाशीघ्र उनके मतांकन का परीक्षण किया जाकर पात्रता रखने वाले प्राथमिक शिक्षकों के आदेश पृथक से जारी किये जायेंगे।