धार। सौरभ का शुरू से सपना था कि उसका खुद का व्यवसाय हो स उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री उद्यमक्रांति योजना अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा गंधवानी से उन्होंने 9.50 लाख रुपए का ऋण लेकर ब्रेड / बेकरी उत्पाद निर्माण इकाई स्थापित किया जिससे 5 लोगों को और रोजगार मिला। उन्होंने बताया कि रोजगार से प्रतिमाह 25-30 हजार का शुद्ध लाभ अर्जित हो रहा है और अपना जीवन व्यापन अच्छे से कर रहे है । उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमकांति योजना अंतर्गत उन्हें 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान प्राप्त हो रहा है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।