BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 11:17 am
KHABAR : इंदौर स्थानांतरण करने के आदेश के विरोध में भूख हड़ताल, रेल कर्मियों ने महाकाल को लगाई अर्जी, सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। लोको पायलट को पदोन्नति देकर इंदौर स्थानांतरित करने के आदेश के विरोध में रेलकर्मियों का आंदोलन जारी है। सोमवार को 8वें दिन भी रेल कर्मचारियों ने भूख हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन किया। वहीं श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दरबार में अर्जी लगाते हुए रेल प्रशासन के अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।


इस दौरान प्रदर्शनकारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने यह दावा किया कि उज्जैन से पदोन्नत होकर जाने वाले 15 में से 13 लोको पायलट ने अपनी असहमति दे दी थी। जो भी कर्मचारी इंदौर गए हैं, उन्हें दबाव बनाकर और धमकी देकर, प्रताड़ित करके भेजा है। जबकि रेलवे कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक में रेल प्रशासन के साथ इस बात पर भी सहमति बनी थी कि उज्जैन में यथास्थिति बनाए रखी जाएगी और किसी भी कर्मचारी को इंदौर नहीं भेजा जाएगा। जो पोस्ट उज्जैन से इंदौर धोखा करके स्थानांतरित की गई है, उन्हें पुनः उज्जैन लाए जाने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। पदाधिकारियों ने यह भी दावा किया कि रेल कर्मियों के असहमति पत्र भी संयुक्त मोर्चे के पास हैं। जबकि रेल प्रशासन के अधिकारी इस बारे में भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए एक ज्ञापन रेल कर्मचारियों ने बाबा महाकाल के चरणों में भी अर्पित किया।


रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि रेल कर्मचारियों पर कोई दबाव नहीं है। सोमवार शाम तक कुल 8 लोको पायलट ने प्रमोशन लेने से मना करते हुए अपना प्रस्ताव रेल प्रशासन को भेजा है। उनके परिवार के हित में उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE