धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा के लिये नियोजित प्रेक्षक के सहयोग हेतु अधिकारियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम अंतर्गत सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के लिए प्रशासनिक अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अरविंद खेडे, विधानसभा क्षेत्र गंधवानी के लिए संभागीय लेखा अधिकारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रणधीर कुमार मिश्रा, विधानसभा क्षेत्र कुक्षी के लिए लेखाधिकारी म.प्र. ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण कुक्षी अंजली पंवार, विधानसभा क्षेत्र मनावर के लिए संभागीय लेखा अधिकारी कार्यपालन यंत्री जल संसाधन दिनेश तिवारी, विधानसभा क्षेत्र धरमपुरी के लिए संभागीय लेखाधिकारी कार्यपालन यंत्री ओएसपी नहर संजीव कुमार सिंह, विधानसभा क्षेत्र धार के लिए लेखाधिकारी म.प्र. ग्रामीणण् सडक विकास प्राधिकरण कमल कुमार पाठक एवं विधानसभा क्षेत्र बदनावर के लिए संभागीय लेखाधिकारी कार्यपालन यंत्री लाईट मशीनरी एवं विद्युत यांत्रिकी हेमन्त गोमे को सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए है। उक्त अधिकारी निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तारीख से ही भारत निर्वाचन आयोग के नियंत्रणाधीन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से आयोग के निर्देशानुसार सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सहायक व्यय प्रेक्षक छाया प्रेक्षण रजिस्टर और सांक्ष्य-फोल्डर के रख-रखव का पर्यवेक्षण करेंगे तथा प्रतिदिन अभ्यर्थियों काि व्यय लेखा का परीक्षण करेंगे।