BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 11:49 am
KHABAR : लिंबोदी क्षेत्र में ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा संचालित होम अगेन में कलेक्टर को मानसिक रोगी महिलाओं ने बांधी राखी, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने गत शनिवार को इंदौर के लिंबोदी क्षेत्र में ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा संचालित होम अगेन में पहुंचकर वहां निवासरत मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं से भेंट की। महिलाओं  ने कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी को राखी बांधकर उन्हें उपहार भेंट किए।

इस दौरान उन्होंने होम की महिलाओं से चर्चा की। संस्था प्रमुख विजय धवले ने उन्हें होम अगेन प्रोजेक्ट की जानकारी दी। संस्था द्वारा लिंबोदी के गंगा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में तेजाजी नगर थाना के प्रभारी आईपीएस आशुतोष रंजन, एमपीवीएचए के डायरेक्टर मुकेश कुमार सिन्हा, संस्था प्रमुख विजय धवले, सामाजिक न्याय विभाग के शैलेन्द्र सोंलकी, होम अगेन की समन्वयक सोनी धारवा, समाजसेवी विपिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। होम अगेन में रहने वाली मानसिक रोगी महिलाओं ने स्वयं राखी बनाई थी। इस अवसर पर एमपीवीएचए के डायरेक्टर सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि होम अगेन में रहने वाली बहनें समाज का अभिन्न अंग हैं, उन्हें सभी के सहयोग और स्नेह की जरूरत हैं। संस्था प्रमुख धवले ने कहा कि मानसिक रोगी महिलाओं को समुदाय में ही आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्था द्वारा होम अगेन संचालित किया जा रहा है। महिलाएं जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और मेंटल हॉस्पिटल में रहने के बाद जब ठीक हुई तो भी उनके परिवार या समाज रखने के लिए तैयार नहीं है। ऐसी महिलाओं को  प्रोजेक्ट ‘होम अगेन’ के माध्यम से इंदौर में पुनर्वास करने का प्रयास किया जा रहा हैं । शहर के लिंबोदी क्षेत्र में 4 घरों में 22 महिलाएं निवासरत हैं, उन्हें घर जैसा माहौल प्रदान कर और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। 
धवले ने बताया कि होम अगेन में निवासरत महिलाओं को उचित उपचार के साथ योग ,कौशल प्रशिक्षण आदि गतिविधियां की जाती हैं। होम अगेन मध्य भारत का यह पहला प्रोजेक्ट है। महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियों को लोग खरीदकर उनका मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इन महिलाओं ने अपने द्वारा बनाई राखियां भेजी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE