BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 12:40 pm
BIG NEWS : शातीर चोर आये गरोठ पुलिस जिला मंदसौर के कब्जे में, करीब 10 लाख रूपये का किया माल बरामद, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं राजाराम धाकड, एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ उदयसिंह अलावा को चोरो को गिरफ्तार करने व करीब 10 लाख रूपए का मश्रुका बरामद करने में सफलता मिली हैं।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी गुमान सिंह बंजारा निवासी आक्या कुंवरपदा ने थाने गरोठ पर रिपोर्ट किया दिनांक 24 अगस्त 23 की रात्रि मे अज्ञात चोर द्वारा उसकी कछालिया स्थित खेत पर से हरे रंग की अनाज बोने की मशीन, नीले रंग का धोरा बांधने का होरा, नीले रंग का खेत हांकने का सत्ता कीमती लगभग 02 लाख रुपये का चोरी कर ले गये। रिपोर्ट पर अपराध क्र 369/23 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा दिनांक 26 अगस्त 23 को फरियादी रविन्द्र डहाटे कनिष्ठ यंत्री विघुत वितरण केन्द्र बरखेडा गंगासा के द्वारा थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि पनवाडी, साठखेडा, खजुरीरूण्डा के लोकेशन ट्रान्स्फार्मर में से दिनांक 11 जुलाई 23, 18 अगस्त 23, 23 अगस्त 23 को कुल 711 लीटर ट्रान्स्फार्मर आईल किमती 42,650 रूपए का चोरी किया गया जो रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 377/23 धारा 379 भादवि व 136,139 मध्य प्रदेश विघुत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारीयो के निर्देशन में स्वयं थाना प्रभारी गरोठ उदय सिंह अलावा के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर दोनो घटना स्थलो का बारीकी से मुआयना किया जो मुखबिर सूचना पर से ग्राम खजुरीरूण्डा में पहुचकर संदेही राजू मीणा निवासी खुजरीरूण्डा से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी राजू मीणा के खेत पर बने कुएँ के साईड में हरे रंग की अनाज बोने की मशीन, नीले रंग का धोरा बांधने का होरा, नीले रंग का खेत हांकने का सत्ता कीमती लगभग 02 लाख रुपये का बरामद किया गया व अपराध में सह आरोपी जीवन प्रजापति निवासी खजुरीरूण्डा, मुकेश मेघवाल निवासी खजुरीरूण्डा, महेश मीणा निवासी साठखेडा, राधाकिशन मीणा निवासी खजुरीरूण्डा के साथ मिलकर उक्त मश्रूका चोरी करना बताया जो शेष आरोपी जीवन प्रजापति निवासी खजुरीरूण्डा, मुकेश मेघवाल निवासी खजुरीरूण्डा, महेश मीणा निवासी साठखेडा को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनो आरोपीयो से गम्भीरता से पुछताछ करते जानकारी दी गई की ग्राम पनवाडी, साठखेडा व खजुरीरूण्डा में एमपीईबी के ट्रान्स्फार्मर से आईल भी चोरी किये थे। जो करीब 104 लीटर ट्रान्स्फार्मर आईल व अपराध में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। शेष आरोपी राधाकिशन फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उदयसिंह अलावा थाना प्रभारी गरोठ, उनि भारत कटारा, उनि भीमसिंह राठौर, सउनि रतनलाल कटारा , का सउनि बलवान सिंह देवडा , का प्रआऱ 220 मुकेश चौहान आर 504 मनीष बनोधा, आर 862 रिन्कु सिंह का सराहनीय योगदान रहा। जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुस्कृत किया जावेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE