बड़वानी। संयुक्त सचिव स्वाती शर्मा, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 28 को बड़वानी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आजीविका गतिविधियों एवं कार्यों का अवलोकन कर सराहा गया। संयुक्त सचिव भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय स्वाती शर्मा, वर्ल्ड बैंक से सौविक विवेक कुंज आनंद श्रीवास्तव, नेशनल आजीविका मिशन से आरपी गुप्ता के साथ राज्य कार्यालय आजीविका मिशन भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी ललीत मोहन बेलवाल द्वारा जिले में भ्रमण किया गया। समूह के माध्यम से जुड़ी गरीब ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव व आजीविका में हुई वृद्धि हेतु आजीविका मिशन द्वारा किए गए कार्यों के अवलोकन हेतु भ्रमण दल ने भ्रमण किया गया। सबसे पहले भ्रमण दल गणेश आजीविका सेंटर ठीकरी पहुंचा एवं सेंटर से जुड़ी महिलाओं से चर्चा कर उनके काम को देखा। इसके पश्चात भ्रमण दल मण्डवाड़ा स्थित बैंक सखी कियोस्क सेंटर पर पहुंचा। बैंक सखियों से उनके कार्य, मासिक आय, मासिक एवं वार्षिक ट्रांजेक्शन आदि विषय पर चर्चा की। इसके पश्चात भ्रमण दल द्वारा समर्थ सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र, जनपद पंचायत परिसर बड़वानी का अवलोकन किया एवं कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग कलेक्टर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी जगदीश कुमार गोमे के साथ मुलाकात की एवं जिले व आजीविका मिशन के कार्यों की सराहना की। भोजन पश्चात बिलवानी एवं राजपुर के लिए रवाना हुए भ्रमण दल ने वहां लघु उद्यम गतिविधियों का अवलोकन कर वन स्टाप फेसेलीटी सेंटर के सदस्यों के साथ बैठक की। अंत में भ्रमण दल जुलवानिया में आजीविका गतिविधियों का अवलोकन करते हुए इंदौर के लिए रवाना हुआ। भ्रमण दल के साथ आजीविका मिशन बड़वानी से योगेश तिवारी जिला परियोजना प्रबंधक, आयुषी पाटीदार जिला प्रबंधक, आशीष पुरोहित कार्यालय सहायक रहे एवं भ्रमण पाईंटों पर आजीविका मिशन के जिला व विकासखण्ड स्टॉफ उपस्थित रहे।