बड़वानी। लोकतंत्र की मजबूती के लिए संपूर्ण मतदान सभी की जिम्मेदारी है। शत-प्रतिशत मतदान में दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र आशाग्राम में वरिष्ठ दिव्यांग संघ के पदाधिकारी सलीम शेख एवं भग्गू भाई कनासे ने संपूर्ण समावेशी एवं सुगम मतदान के लिए मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए बाधा रहित मतदान की सुगमता के विषय में जानकारी देकर सभी से मतदान का आह्वान किया। इस दौरान दिव्यांग जनों को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई स्लोगन पट्टिका के माध्यम से सहज संदर्भ में लोगों को सुगम मतदान की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांग साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।