बड़वानी। शिक्षा प्राप्त करना होता है आसान जब डगर हो सरल और इस डगर को सरल करने हेतु निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल बड़वानी में अध्यनरत छात्रों को 25 अगस्त को प्राप्त हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल डेरी विशेष अतिथि के रूप में सुमन वर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष महोदया एवं एआर मुजाल्दे बीईओ बड़वानी के कर कमलों से छात्रों को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। जिसमें 68 छात्रों को साइकिल प्रदाय की गई इस दौरान छात्रों को सफलता की ओर सदैव अग्रसर होने हेतु आशीर्वाद दिया गया संपूर्ण कार्यक्रम में प्राचार्य संतोष मिश्रा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था। मां शारदा की वंदना एवं स्वागत गीत पांडे द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा संचालन शीला निगम द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों से चर्चा की गई और उन्हें कहा कि तुम्हारी पढ़ाई सिर्फ पढ़ाई नहीं है बल्कि एक तपस्या है जिसका फल आपको भविष्य में मिलेगा। आभार प्रदर्शन सियाराम मोरे द्वारा किया गया।