BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 1:20 pm
KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र ने किया कृषक परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सिकल सेल जागरूकता शिविर का आयोजन, उपस्थितों को मिला डॉ. बड़ोदिया का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषि प्रसार की गतिविधियों के साथ-साथ आदिवासी बाहुल्य आंकाक्षी जिला बड़वानी में कृषक परिवारों के उत्तम स्वास्थय हेतु सिकल सेल/एनीमिया/रक्त अल्पता जागरूकता शिविर लगातार आयोजित किये जा रहे हैं। जिले में यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी के प्रमुख डॉ. एस. के. बड़ोदिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। 
केन्द्र के प्रमुख डॉ. बड़ोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेष शासन के सिकल सेल-एनीमिया उन्मुलन कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित ग्रामों में सिकल सेल जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर विगत वर्ष से आयोजित किये जा रहे है। डॉ. बड़ोदिया ने जानकारी देते हुए कहा कि कृषक एवं कृषक परिवार दिन-रात कृषि कार्य की व्यस्तता के कारण सिकल सेल/एनीमिया बिमारी से ग्रसित हो जाते है। इस दिषा में केन्द्र द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर जिले के कृषकों हेतु कृषि विकास के साथ-साथ कृषक परिवार के स्वास्थय विकास की दिषा में कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 28 अगस्त 2023 को ग्राम होलगॉंव (सिलावद) में सिकल सेल जागरूकता अभियान एवं स्क्रीनिंग षिविर आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर डॉ. बड़ोदिया एवं स्वास्थय विभाग के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा उपस्थित कृषकों/कृषक महिला एवं बच्चों को सिकल सेल-एनीमिया की जानकारी दी जैसे - सिकल सेल एक आनुवंषिक बिमारी है जो रक्त में विकार से उत्पन्न होती है। यह बिमारी शरीर में आरबीसी की कमी से होती है जिसे एनीमिया कहा जाता है। इस बिमारी के प्रमुख लक्षण- शरीर में थकान, चिड़चिड़पन, पीठ व हाथ-पैरों में दर्द, बुखार आदि व यह रोग शरीर में रक्त की अल्पता एवं आयरन की कमी से उत्पन्न होता है जिससे रोगी गंभीर बिमारियों का षिकार हो जाता है। इसके साथ ही इस बिमारी का समय पर उपचार होने से रोगी पुनः स्वास्थय प्राप्त कर लेता है व इस रोग से बचाव एवं रक्त अल्पता को दुर करने हेतु अधिक से अधिक हरी पत्तेदार सब्जियॉं एवं फलों को आहार में शामिल करने की सलाह दी गयी। शासन के निर्देषानुसार इस रोग से ग्रसित व्यक्तियों की पहचान कर उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है।

इस अवसर पर केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक रविन्द्र सिकरवार ने उपस्थित कृषकों को सामयिक सलाह देते हुए जलवायू आधारित कृषि को अपनाने की बात कहीं। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में जिला स्वास्थय विभाग बड़वानी, सामूदायिक स्वास्थय केन्द्र सिलावद के नकलाल डोडवे-सी.एच.ओ.,  एम. ए. अजमेरी-एम.पी.डबल्यू, जीवन सिंह सेंगर-एम.पी.डबल्यू व ऑगा खॉ एन.जी.ओं. का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE